उत्तरकाशी के गाजना क्षेत्र में स्थित प्राचीन नालेश्वर महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के साथ विवाह समारोहों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। प्रस्तावित नालेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर परियोजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रोत्साहित किया है। उन्होंने इसके विकास के लिए आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में परियोजना के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि नालेश्वर महादेव मंदिर चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसे विवाह स्थल के रूप में विकसित करने से प्रवासी उत्तराखंडियों को अपने गांव और क्षेत्र में विवाह समारोह आयोजित करने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

ग्राम पंचायत कमद में स्थित नालेश्वर महादेव मंदिर सात गांवों के आराध्य देव हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि परियोजना के लिए जनसहयोग से अब तक 40 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जुटाई जा चुकी है। इस राशि से मंदिर का पुनर्निर्माण, विशाल मैदान तैयार करने और भूमि समतलीकरण का कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे धार्मिक पर्यटन और अन्य आयोजनों के अनुकूल विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Source link






Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *